फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिया एड्स से सतर्क रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसए जैन कॉलेज में रेड रिबन क्लब, एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस सेल द्वारा एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह विद्यार्थी जब अपनी-अपनी कक्षा में पहुंचे तो उन्हें वहां बोर्ड पर एड्स से संबंधित जानकारी लिखी मिली। वॉलंटियर्स ने विद्यार्थियों को एड्स के खिलाफ जागरूक किया व कक्षाओं में जाकर उनसे बात की।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य लाल रंग के कपड़े पहनकर मौजूद रहे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने एड्स के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक रहने को कहा। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब अधिकारी डॉ. अंशुल बंसल, एनएसएस अधिकारी डॉ. धर्मबीर, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. सरोज, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. रजत सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें