वैश्य आर्य कन्या कॉलेज बहादुरगढ़ की विजेता टीम ने हासिल किया सीनियर नर्सिंग डिवीजन का पहला पुरस?
- फोटो : Ambala
हरियाणा के हर शिक्षण संस्थान में रेडक्रॉस की एक ब्रिगेड तैयार करने की योजना है। सेंट जोन एंबुलेंस हरियाणा के आयुक्त एवं राज्य सचिव डॉ. डीआर शर्मा ने बताया कि अभी हरियाणा में रेडक्रॉस की 1001 ब्रिगेड हैं। उनका टारगेट है कि पूरे प्रांत के सभी शिक्षण संस्थानों में कम से कम एक ब्रिगेड अवश्य हो।
यह लक्ष्य इसलिए निर्धारित किया गया है, ताकि निकिता, रितिका, महिमा, नेहा और सिमरन जैसी प्रतिभाएं आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें सकें। यह पांच नाम उन छात्राओं के हैं, जिन्हें बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और गृहमंत्री अनिल विज के हाथों 26वीं राज्यस्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता में सीनियर नर्सिंग डिवीजन का प्रथम पुरस्कार मिला।
डॉ. डीआर शर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से तमाम तरह की गतिविधियां ठप थी। मगर, इस दौरान सेवा, सहायता और सहयोग के लिए रेडक्रॉस ने अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाई। अंबाला में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान राज्यस्तर पर विजेता टीमों की घोषणा हो चुकी है। अब यह टीमें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनेंगी।
विजेता छात्राओं की टीम लीडर निकिता ने बताया कि उनके कॉलेज की रेडक्रॉस काउंसलर शालू मैडम से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्हें जिला व राज्यस्तरीय शिविरों में रह कर जो हासिल हुआ, उससे उन्हें लगता है कि वह अपने जीवन के कुछ क्षण केवल लोगों की सेवा के लिए निकाल सकते हैं। वे उन्हें अकाल मौत का ग्रास बनने से भी बचा सकते हैं।