अंबाला। प्लॉट का 30 लाख में सौदा तय होने के बाद 16 लाख रुपये लेकर मालिक के मुकरने का मामला सामने आया है। थाना अंबाला सिटी पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एसपी अंबाला को 19 मई को नैंसी गुप्ता ने बताया कि वह पानीपत की निवासी है और पानीपत में ही टेक्सटाइल केमिकल का बिजनेस चला रही है।
शिकायत में महिला ने उर्मिला, हसन गोयल, निशू गोयल उर्फ रितिका गर्ग पत्नी कपिल गर्ग, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, रविंद्र सिंह व विनोद उर्फ विनोद तुरन को आरोपी बताया। महिला के अनुसार मई 2021 में प्लाट सेक्टर आठ, जिला पानीपत में 30 लाख में सौदा हुआ था। इस पर उसने 16 लाख रुपये अंबाला सिटी में दिए थे। इसके बाद आरोपी पक्ष ने प्लॉट की रजिस्टरी नहीं करवाई और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सोमवार को अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। संवाद