फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे का सीवरेज ब्लॉक, बदबू से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बस अड्डे का सीवरेज ब्लॉक है। इस कारण अड्डा परिसर बदबू से त्रस्त है। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अड्डा पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि संबंधित विभाग को जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शौच और मल बस अड्डा परिसर में लगातार फैल रहा है। इस कारण यात्रियों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अड्डे पर मौजूद यात्री कुणाल, गोपी, सुरजीत, गौरव आदि ने बताया कि परिसर से उठ रही गंदी बदबू की वजह से बस अड्डे के हालात बद से बदतर हो गए हैं। वह आसपास के गांव से छावनी के कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं। पिछले लगभग 10 दिन से ऐसे हालात बने हुए हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विभाग को दी जानकारी
बस अड्डे का सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो गया है। इस कारण परिसर में गंदगी फैल रही है। बदबू की वजह से यात्रियों सहित कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। इस संबंध में लगातार संबंधित विभाग को जानकारी दी जा रही है। मशीन की सफाई के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे।
विज्ञापन

अजीत सिंह, अड्डा अधीक्षक।
करेंगे समाधान
मामला संज्ञान में आया है। पहले भी मशीन को भेजकर सीवर की सफाई करवाई गई थी। समस्या सब्जी मंडी के पास ब्लॉक की वजह से है। इसलिए यमुनानगर से स्पेशल मशीन मंगवाई गई है। उम्मीद है कि मंगलवार को समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

बलजिंदर सिंह, एसडीओ पीडब्लयूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें