शहजादपुर। सात महीने बाद गुमशुदा युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सुलझा ली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस हत्या की धाराएं जोड़ी और कार्रवाई करते हुए 31 मई 2022 को आरोपी साहिल निवासी गाँव जग्गू माजरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
शिकायतकर्ता दर्शन लाल निवासी गांव जग्गू माजरा ने 06 अक्तूबर 2021 को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 02 अक्तूबर 2021 को उसका पुत्र गौरव घर से बिना किसी को सूचित किए कहीं चला गया है और अब तक वापिस नहीं आया। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी उसके बारे कोई जानकारी हासिल नहीं हुई । इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। तलाश के दौरान गुमशुदा व्यक्ति गौरव की डेड बॉडी 30 दिसंबर 2021 को गाँव जग्गू माजरा के पास जंगल से मिली। गुमशुदा की डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम व मेडिकल जांच कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल से करवाई गई। मैडिकल रिर्पोट में पता चला कि मृतक के सिर में तेजधार हथियार से तीन वार किए गए है जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच टीम ने इस मामले में 302,120 बी ,34 आईपीसी धारा का इंद्राज कर गहनता से जांच की और अनुसंधान के दौरान आरोपी साहिल निवासी गांव जग्गू माजरा को काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया।