फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी पर होकर सवार शिव जी चले गौरा को ब्याहने...

विज्ञापन
आस्था का प्रतीक माने जाने वाले महाशिव रात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शहजादपुर। दूल्हा बने भोले बाबा और उनकी अनोखी बरात भूत-पिशाच और नंदी गण के साथ निकली। इन अद्भुत दृश्यों को निहारते हुए लोग भावविभोर हो गए। नंदी पर सवार भोले बाबा की बरात में अजब-गजब अंदाज में झूमते उनके बरातियों पर जमकर पुष्प वर्षा हुई। यह दृश्य महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धूमधाम के साथ कस्बा शहजादपुर और माजरा में निकाली गई शिव बरात में नजर आए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर-सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। इसमें शामिल भक्त पालकी में शिवलिंग को लेकर चल रहे थे। जगह-जगह भक्तों ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ का स्वागत किया। साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों नंदी पर होकर सवार शिव जी चले गोरा ब्याहने, आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की, भक्ति में खो जाएं भोलेनाथ की... पर मंत्रमुग्ध हो गए। बरात के मुख्य बाजार में पहुंचने पर शिव विवाह का दृश्य भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

शहजादपुर में महाशिवरात्री से पूर्व भगवान भोलेनाथ की निकाली गई शोभायात्रा में प्रस्तुती देते कल- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें