फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोष-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। बिजली बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को (कांट्रेक्ट बेस) बिना कारण एक्सईएन नारायणगढ़ के मौखिक आदेशानुसार नौकरी से हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने रोष-प्रदर्शन किया। रोष स्वरूप शहजादपुर सब डिवीजन के प्रांगण में शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यूनिट प्रधान लक्ष्मी दत्त पांडे की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि एक्सईएन द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने का मौखिक आदेश सिर्फ नारायणगढ़ डिवीजन में ही हो रहा है। इसका एचएईबी वर्कर यूनियन सब यूनिट व यूनिट बॉडी कड़ी निंदा करती है। लक्ष्मी दत्त पांडे ने कहा कि यदि इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया गया तो संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर कश्मीरी लाल, सुशील कुमार, विनोद कुमार, प्रताप राणा, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, नवीन, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें