भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य।
- फोटो : Ambala
हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत खंड इकाई के तत्वावधान में बुधवार को उपमंडल के गांव मनुमाजरा स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में भगवान वाल्मीकि का पावन प्रकाश उत्सव मनाया गया। ग्रामीण अंचल में प्रभातफेरियां, कथा व शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह प्रकट किया।
धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी व हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम परोचा ने किया। मुख्यातिथि ने भगवान वाल्मीकि को सृष्टिकर्ता, त्रिकालदर्शी आदिकवि और रामायण सरीखे पावन ग्रंथ के रचयिता बताते हुए कहा कि उनकी शिक्षा एवं उपदेश आज भी प्रासंगिक तथा शाश्वत हैं। धार्मिक समारोह में पूजा, अर्चना, सत्संग, संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा झंडा रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम के अंत में अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासचिव नरेश घारू, संदीप बिडलान, राजू वाल्मीकि, गुरमेज, गोल्डी, नीलम, रेखा आदि उपस्थित रहे।