फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम शौचालय की फोटो रेल मंत्री को ट्वीट की

विज्ञापन
रेल मंत्री व रेल प्रबंधक को यात्री द्वारा ट्वीट की गई शौचालय की शिकायत। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षा गृह के कंडम शौचालय की फोटो एक यात्री ने रेल मंत्री सहित मंडल रेल प्रबंधक को ट्वीट कर दी। शिकायत मिलते ही संबंधित महकमा तुरंत हरकत में आया और शौचालय के टूटे बोर्ड, पाइप व सिटकनी आदि को दुरुस्त कराए।
विज्ञापन

दरअसल 20 अक्तूबर को स्टेशन पर आए यात्री रंजीव ठाकुर ने शौचालय के बदतर हालात देखकर रेल मंत्री सहित अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अंबाला कैंट स्टेशन पर शयन यान श्रेणी के प्रतीक्षा गृह में शौचालयों की व्यवस्था बेहद खराब है। दरवाजों पर कुंडी-सिटकनी नहीं हैं। कृपया संज्ञान लें।
इसके बाद यात्री के मोबाइल पर कुछ ही देर में रेल प्रबंधक के ट्विटर से जवाब दिया गया कि संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।
स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने बताया कि शिकायत मिली थी। संबंधित विभागीय अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने तुरंत समस्या का समाधान भी करवा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही किसी अन्य यात्री ने दोबारा पानी की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे फिर से दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें