फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के दो मामलों में पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव डेरा में हुए अवैध खनन के दो मामलों में पुलिस ने प्लांट मालिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है। पहला मामला गांव डेरा में पाया गया जहां पर खनन अधिकारी अनिल कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान स्क्रीनिंग प्लांट के पीछे लगभग एक एकड़ भूमि में 12 फुट गहराई तक अवैध खनन करना पाया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि यह खनन स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक द्वारा ही किया गया है। इसी प्रकार दूसरे मामले में मौजा गांव डेरा में ही आधा एकड़ जमीन में लगभग 20-25 फुट गहराई तक अवैध खनन किया गया पाया गया। खनन अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त अवैध खनन रणधीर निवासी नारायणगढ़, मनदीप निवासी गांव सकेती कालाआंब, सुरेंद्र सिंह गांव डेरा द्वारा खेत मालिक के साथ मिलकर किया गया। इस संदर्भ में खनन अधिकारी राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्लांट मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें