जहरीली शराब की अवैध फैक्ट्री का पूरा खाका कुरुक्षेत्र जेल में ही रचा गया था। जहां अंकित उर्फ मोगली व मोनू के बीच मुलाकात हुई और उसके साथियों ने भी अंकित का साथ देने के लिए हामी भरी। बता दें कि शराब बनाने के लिए सबसे जरूरी इथेनाॅल होती है और वो अंकित के दोस्त करनाल के रहने वाले रमनदीप उर्फ दीपू ने उपलब्ध करवाया था। जेल से छूटने के बाद अंकित ने अपने अन्य साथियों की मदद से फैक्ट्री में काम शुरू कर दिया और दिवाली से ठीक पहले यानी 6 नवंबर को 200 पेटियों का जखीरा तैयार कर सप्लाई करना शुरू कर दिया था।
अवैध शराब फैक्ट्री के तार जेल में बंद मोनू राणा से जुड़े हैं तो अंबाला पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा मोनू राणा के कुछ साथियों को यमुनानगर पुलिस ने काबू किया है उन्हें भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी। जबकि अभी मास्टर माइंड अंकित उर्फ मोगली का 6 दिन का रिमांड चल रहा है।
अंकित उर्फ मोगली निवासी उगाला गांव अंबाला - यह अवैध शराब फैक्ट्री का मास्टरमाइंड था
उत्तम निवासी धनौरा गांव अंबाला - अवैध फैक्ट्री वाली जगह का मालिक
पुनीत निवासी धनौरा गांव अंबाला - मोनू राणा का दोस्त, इसके जरिए ही उत्तम ने अंकित उर्फ मोगली को फैक्ट्री किराये पर दी
प्रिंस निवासी नारायणगढ़ अंबाला - अवैध फैक्ट्री से बोतलों की सप्लाई का जिम्मा प्रिंस के पास था
सौरभ निवासी सहारनपुर - फैक्ट्री में शराब बनाने वाला कारीगर
शेखर निवासी मेरठ - अंकित राणा का दोस्त था, यहीं फैक्ट्री में मजदूरों को लेकर आया था
प्रवीन निवासी मुज्जफर नगर - फैक्ट्री में पैकिंग करने वाला
अंशुल निवासी करनाल - इथेनॉल उपलब्ध करवाने वाली फैक्ट्री का मालिक
रमनदीप उर्फ दीपू निवासी करनाल - इथेनॉल उपलब्ध करवाने के लिए अंकित को फैक्ट्री मालिक से मिलवाने वाला
विक्रम राणा उर्फ विक्की निवासी गुलयानी गांव अंबाला - कच्चा माल उपलब्ध करवाने वाला
मोहित उर्फ काला निवासी अधोया गांव अंबाला - कच्चा माल उपलब्ध करवाने वाला
रविंद्र उर्फ बब्लू निवासी दिल्ली- स्टीकर उपलब्ध करवाने वाला
अंबाला पुलिस ने 12 आरोपियों को काबू कर लिया है। जल्द ही मोनू राणा व यमुनानगर पुलिस द्वारा काबू किए गए मोनू राणा के साथियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जबकि अंकित उर्फ मोगली का अभी 6 दिन का रिमांड चल रहा है। अभी तक फैक्ट्री से जुड़ा सारा सामान मशीन व गाड़ी आदि को बरामद कर लिया गया है। -जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक, अंबाला।