फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी की भरमार, बैठने के भी नहीं इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में मुलाना क्षेत्र की जनता की बहुत बड़ी मांग को पूरा करते हुए उप तहसील के नए भवन की सौगात दी थी, परंतु जन सुविधाओं के अभाव में भवन अनदेखी की पोल खोल रहा है। उप तहसील परिसर में पेड़ लगाने की जगह के उचित रखरखाव और साफ सफाई न होने के कारण यहां पर झाड़-फूंस उगा हुआ है जो भवन की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है। दूसरी ओर, इन कंटीली झाड़ियों में जहरीले जीव जंतुओं के होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं है। कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के अलावा अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, परंतु बैठने की सुविधा न होने के कारण बारी का इंतजार खड़े हो कर करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असहाय स्थिति में लोग नीचे फर्श पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए नीचे जमीन पर बैठना और उठना मुश्किल हो जाता है। श्रीपाल जैन, हरबंस लाल मलिक, राम लाल, रमेश चंद्र, सुशील कुमार, सतीश शर्मा, अनिल कुमार, रिंकू, गौरव, सतपाल सहित क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने सरकार से मांग की है कि उप तहसील कार्यालय में बैठने की सुविधा व साफ-सफाई की व्यवस्था उपलब्ध कराकर जनता की समस्या का समाधान करें।
यह सब समस्याएं संज्ञान में हैं। इनके निवारण के लिए स्वयं प्रयासरत हूं। उच्चाधिकारियों को तहसील परिसर में लोगों के बैठने व साफ-सफाई की समस्या से अवगत करा दिया है। शीघ्र ही सब समस्याओं का हल निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दलबीर सिंह, नायब तहसीलदार, मुलाना
मुलाना उप तहसील में जनता के बैठने सहित जो भी जनसमस्याएं हैं, उन सब विषयों पर उपायुक्त से चर्चा हो चुकी है। शीघ्र ही जनता को यह सब सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

-अशोक जैन, एनिमेटेड पर्सन, सीएम विंडो, मुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें