फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड व ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

विज्ञापन
People gathered to make ayushman card and e-shram card - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आयुष्मान कार्ड व ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए पंचायत भवन में अंबाला वासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सरकारी व्यवस्थाओं से परेशान जनता को जब पंचायत भवन में ई-श्रम गार्ड व आयुष्मान कार्ड बन रहे है तो अल सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

पं. केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेगा शिविर का शुभारंभ मेयर शक्तिरानी शर्मा ने किया। शक्तिरानी शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का इलाज बिना किसी प्रीमियम के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों व सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत 7 सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के करीब 30 प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं, परंतु इन लाभार्थियों के पूरी तरह से अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए थे, जिसके लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया था।
इसके साथ-साथ ही श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ई-श्रम कार्ड भी लोगों को मुहैया करवाए गए। इस दौरान शिविर में 100 लोगों को कोरोना रोधी टीका भी लगाया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा ई-श्रम कार्ड बनवाने आए लोगों का जीरो बैलेंस अकाउंट खोले गए। अधिक भीड़ होने पर पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। इस मौके पर हजपा के पार्षद राजेश मेहता, फकीरचंद, राकेश सिंगला, जसबीर सिंह, सरदूल सिंह, राणो देवी, राजेंद्र कौर, बृजलाल सिंगला, सुधीर कौशल गोल्डी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें