अंबाला। अंबाला-हिसार हाईवे पर वीरवार तड़के दो बजे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक हिसार से अंबाला जा रहा था। इस दौरान पुल पर चढ़ते ही ट्रक का टायर फट गया और ट्रक पलट गया। इसके बाद चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान आग से पूरा सामान जलकर खाक हो गया। ट्रक को पलटा देख वहां से गुजर रहे राजगीर ने पुलिस को इस दुर्घटना को लेकर सूचित किया। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे और रूट को पुल के नीचे से डायवर्ट किया। इस दुर्घटना में ट्रक में भरा प्लास्टिक दाना व ट्रक पूरी तरह से नष्ट हो गया।
-
डीजल से भरी थी ट्रक की टंकी
चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक की टंकी डीजल से भरी हुई थी, जैसे ही ट्रक पलटा वैसे ही टंकी में से डीजल लीक होने लगा और ट्रक के घर्षण से निकली चिंगारियों के कारण ट्रक ने आग पकड़ ली। फिर ट्रक में प्लास्टिक दाना भी रखा था ऐसे में आग को काबू करना मुश्किल हो गया। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर ट्रक की आग बुझवाई।
-