अंबाला। बातों में उलझाकर दो बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपट ली। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए। हालांकि दोनों झपटमार नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला छावनी के दयालबाग क्षेत्र का है। दोपहर को जब 67 वर्षीय लीला देवी गली में खड़ी थी तो इस दो बाइक सवार उसके नजदीक आए और उन्होंने वकील साहब के बारे में पूछताछ की। दोनों बाइक सवारों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके गले में डाली हुई 3 तोले की सोने की चेन को झपट लिया। दोनों झपटमारों ने हेलमेट पहना हुआ था। पीछे बैठे व्यक्ति ने मास्क भी लगा रखा था। जैसे ही बाइक सवारों ने चेन गले से तोड़ा तो महिला ने शोर मचा दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।