फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी. फार्मेसी में अच्छे नंबरों से पास करवाने व नौकरी लगवाने के नाम पर छात्र से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बी फार्मेसी में छात्र को अच्छे नंबरों से पास कराने व नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी ने एक लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन आरोपी ने पीड़ित से पचास हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार ने बताया कि वह जलबेहड़ा का निवासी है, और वह बी. फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित छात्र के अनुसार उसका दोस्त सन्नी निवासी रतनगढ़ अंबाला शहर ने उसकी पहचान जसबीर सिंह निवासी शिवालिक कॉलोनी गांव सिंघावाला अंबाला शहर से कराई थी, जोकि जसबीर सिंह ने छात्र को कहा कि उसकी बहुत जगह जान पहचान व जानकारी है। जो वह छात्र को बी फार्मेसी के पेपरों को अच्छे नम्बरों से दिलवा कर उसकी नौकरी लगवा देगा । इसके बाद आरोपी ने पीड़ित छात्र से एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने 50,000 रुपये नकद अपने दोस्त के साथ जसबीर सिंह के घर जाकर दिये थे। पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी जसबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें