फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू टोल के नजदीक कार ने सामने जा रहे बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति उपचाराधीन, पत्नी रेफर

विज्ञापन
Near Shambhu toll, the car hit the bike rider couple going in front, husband under treatment, wife referred - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शंभू टोल के नजदीक रविवार की सुबह 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण दंपती 42 वर्षीय अशोक कुमार व पत्नी 40 वर्षीय सर्वजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मनदीप ने बताया कि राजपुरा की ओर से आ रही तेज गति कार ने अंबाला की तरफ से आ रहे दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपती कई फीट ऊपर हवा में उझला और टक्कर मारने वाली कार के ही बोनट पर आकर गिरा। इसके बाद कार सवार ने घबरा कर गाड़ी की ब्रेक लगाई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन अशोक के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं सर्वजीत की एक टांग टूट गई और रीढ़ की हड्डी में आई चोट के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल महिला सर्वजीत ने बताया कि वह अपने पति के साथ रोपड़ के नजदीकी गांव मधवाड़ा की रहने वाली है। रविवार की सुबह अपने पति अशोक के साथ कुछ खरीदारी करने के लिए बाइक पर बैठकर अंबाला आ रही थी। जैसे ही चंडीगढ़-हिसार पुल के नीचे से निकले तो राजपूरा की तरफ से अचानक तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें