फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सीएम बनने के बाद पहली बार गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे नायब सैनी, माता कुलवंत कौर से लिया आशीर्वाद

Thu, 21 Mar 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव मिर्जापुर माजरा में पहुंचकर अपनी माता कुलवंत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने परिजनों से मिले। मंच पर सीएम हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वीरवार को सीएम नायब सिंह सैनी अंबाला के नारायणगढ़ स्थित गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। जहां उनके साथ राज्य मंत्री असीम गोयल, मंत्री सुभाष सुधा, सुमन सैनी व भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान ढोल बजाकर सीएम का स्वागत किया गया। लोगों ने फूल वर्षा की, साथ ही फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने अपनी माता कुलवंत कौर का आशीर्वाद लिया। मां ने भी बेटे के सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया। इसके बाद वह अपने परिजनों से मिले। सभी से मिलने के बाद सीएम मंच पर आ गए। जहां भाजपा नेता भी मौजूद थे। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। मंच पर सीएम हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। इसके साथ ही सीएम के साथ अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी दिखाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें