फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद आने पर छूटा स्टेशन, आंख खुली तो चलती बस से कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे युवक को छावनी बस अड्डे पर उतरना था। मगर, सफर के दौरान उस नींद आई गई। इस कारण वह छावनी बस अड्डे से आगे निकल गया। जब युवक आंख खुली, तो उसने चलती बस से छलांग लगा दी। हादसे में युवक घायल हो गया। जैसे ही बस चालक ने युवक को छलांग लगाते देखा तो उन्होंने बस को रोका और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक उमेश गाजीपुर का निवासी है। वह कालका से कुरुक्षेत्र की ओर जा रही बस में चढ़ा था। उसे छावनी उतरना था। मगर, सफर के दौरान उसे नींद आ गई। इस कारण छावनी बस अड्डा कब गुजर गया, उसे पता ही नहीं लगा। बस मोहड़ा के पास पहुंची, तो युवक की आंख खुली। उसने बस चालक को रोकने के लिए कहा। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टर ने जानकारी दी कि शाहाबाद से उसे दूसरी बस मिल जाएगी। मगर, युवक नहीं माना। जैसे ही चालक ने बस को धीमा किया तो युवक ने बस से छलांग लगा दी और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें