फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने के लिए पत्नी, तीन बच्चों के साथ मस्जिद की छत पर चढ़ा व्यक्ति

विज्ञापन
Man climbs on roof of mosque with wife, three children to commit suicide - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रामकिशन कॉलोनी स्थित मस्जिद पर तीन बच्चों व पत्नी संग आत्महत्या करने के लिए चढ़े व्यक्ति ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। छोटा खुड्डा निवासी अकबर अली मस्जिद की छत पर चढ़ गया और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर माइक पर जोर-जोर से आत्महत्या करने की बात कहने लगा। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद हो गई।
विज्ञापन

मस्जिद के मुलाना सहित लोगों ने पहले तो अपने स्तर पर ही परिवार को समझाते हुए उतारने के लिए बोला लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। बाद में भारी पुलिस बल व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को करीब एक घंटे बाद समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इस बीच पूरा परिवार एक व्यक्ति पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी करने व पैसे न लुटाने का आरोप लगा रहा था। समझाने के बाद पुलिस परिवार को थाने ले आई जहां पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमा होकर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि व्यक्ति मस्जिद को बदनाम करने के इरादे से चढ़ा था। पुलिस ने व्यक्ति अकबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप जिस व्यक्ति पर लगाए थे उसे भी थाने बुलाया गया। जहां संबंधित व्यक्ति ने केवल 2 लाख रुपये ही पैसे देने की बात कही। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी विजय का कहना है कि अकबर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें