फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप, स्टेशन पर खुला अतिरिक्त बुकिंग काउंटर

Tue, 25 Jul 2023 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर सेवा बंद होने के चलते यह फैसला किया गया है ताकि यात्रियों को सुविधा मिले। यह काउंटर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग काउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवले की टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी डाउन हो गई है। वेबसाइट के साथ आईआरसीटीसी का एप भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यात्रा के लिए ट्रेन की टिकटें बुक नहीं हो पा रही।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर सेवा दोबारा कब तक शुरू होगी, अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह सेवा जल्द भी शुरू हो सकती है या फिर इसमें काफी समय भी लग सकता है। वहीं इस संबंध में आईआरसीटीसी ने ट्विट के माध्यम से जानकारी दी है कि तकनीकी कारणों के चलते आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप की सेवा ठप हुई है। इसे जल्दी से जल्दी सुचारु रूप से शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

अंबाला स्टेशन पर खुला स्पेशल काउंटर
ऐसे में अंबाला रेल मंडल ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर एक अतिरिक्त काउंटर शुरू कर दिया है ताकि रेल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें