फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवारों ने महिला से सोने की बाली झपटी

Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गोबिंद नगर गुरुद्वारे से माथा टेककर पति संग लौट रही महिला के कान से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की बाली झपट ली। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी ओम प्रकाश खन्ना ने बताया कि वह पत्नी सुनीता के साथ गोबिंद नगर गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए गया था। रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर घर जाने के लिए गुरुद्वारा के पिछले गेट से निकलकर एक्टिवा उठाई। जैसे ही उसकी पत्नी पीछे बैठी तो गुरुद्वारा के मेन गेट की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पीछे से युवक ने उसकी पत्नी के कान की सोने की बाली छीन ली। आरोपी अपनी बाइक सहित डेहा मंडी की तरफ भाग गए। आरोपियों का उसने कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें