फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म 1 पर खुला आईआरसीटीसी का भोजनालय, 70 रुपये में शाकाहारी थाली सहित मिलेंगे स्वादिष्ट व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी भोजनालय में यात्रियों को 70 रुपये में शाकाहारी सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। इसमें 80 रुपये में अंडा करी की थाली भी मिलेगी। इसके अलावा भी कई अन्य खाद्य पदार्थ यात्रियों को उपलब्ध होंगे। प्लेटफार्म-1 पर नवनिर्मित भोजनालय का शुभारंभ सोमवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन

मौके पर वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन, स्टेशन निदेशक बीएस गिल, स्टेशन अधीक्षक हंसराज सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
------------------------
8 साल का मिला ठेका
रेलवे स्टेशन पर भोजनालय खोलने के लिए आगरा की आरके फर्म को ठेका दिया गया है। 8 साल के लिए भोजनालय खोलने के लिए रेलवे को राजस्व के रूप में लगभग 40 लाख रुपये मिलेंगे।
-------------------
यहां करें शिकायत
भोजनालय पर मिलने वाले सभी पैकेड खाद्य पदार्थ प्रिंट रेट पर बेचे जाएंगे। दूसरे खाद्य पदार्थ के रेट जीएसटी सहित हैं, यानि यात्री को अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा। अगर भोजनालय में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में कोई दिक्कत है या फिर कर्मचारियों का व्यवहार सही नहीं है तो यात्री आईआरसीटीसी के टोल फ्री नंबर 1800111139 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा स्टेशन मास्टर के पास शिकायत पुस्तिका में भी शिकायत लिखवा सकते हैं।
विज्ञापन

------------------------------
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। कुछ समय पहले विश्राम के लिए रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू की गई थी, अब इसी कड़ी में यात्रियों को साफ-स्वच्छ व स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए भोजनालय की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

--गुरिंदर मोहन सिंह, मंडल रेल प्रबंधक।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें