होली गांव की एक महिला ने गांव के ही रहने वाले युवक पर मारपीट करने, गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
होली गांव के रहने वाली दीपिका ने शिकायत में बताया कि वह अपनी चाची परमजीत कौर के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बराड़ा जा रही थी। वह जैसे ही घर से निकल कर कच्चे रास्ते से आरोपी मेवा सिंह के खेत के सामने पहुंची तो मेवा सिंह ने गालियां देनी शुरू कर दी। युवती के मना करने के बावजूद भी उसे कई थप्पड़ मारे व नीचे गिरा दिया। कहा कि उसने उनके खेतों के आगे से गुजरने की हिम्मत कैसे की। इस दौरान आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। शिकायत के अनुसार भतीजी को पिटता देख चाची ने उसे छुड़ाना चाहा तो आरोपी ने चाची को भी जमकर पीटा। दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई।
------------------