फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया ट्वीट तो गलत जगह से ट्रांसफार्मर हुआ शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही ने एक प्लॉट मालिक की नींद उड़ा दी। मेहनत-मजदूरी करने वाले टुंडला निवासी विष्णु ने डिफेंस कॉलोनी के पास प्लॉट खरीदा। 15 जनवरी को वह अपने प्लॉट पर पहुंचा तो आगे ट्रांसफार्मर लगा देखकर उसके होश उड़ गए। ठीक सामने ट्रांसफार्मर लगा होने पर प्लॉट की कीमत घटने पर पूरा परिवार परेशान हो गया। बिजली निगम कार्यालय बब्याल में भी चक्कर काटने के बाद कोई समाधान नही हुआ तो व्यक्ति ने सीधा बिजली निगम के डायरेक्टर को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने समस्या का समाधान करते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। डायरेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया तो तुरंत बिजली निगम बब्याल के एसडीओ ने गलती मानते हुए ट्रांसफार्मर को उतारकर अब सरकारी जमीन की जगह पर लगाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की। आलाधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत करने पर मामले का खुलासा हुआ। कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि गलती से एक प्लॉट के सामने से हटाए गए ट्रांसफार्मर को शिकायतकर्ता के प्लॉट के सामने लगा दिया है। अब ट्रांसफार्मर को दोबारा हटवाकर सरकारी जमीन पर लगवाया गया है।
विज्ञापन

करन जांगड़ा, एसडीओ, बब्याल बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें