गृह मंत्री अनिल विज कैलाश मंदिर हाथीखाना में भक्तों के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए
- फोटो : Ambala
अंबाला। महाशिवरात्रि पर छावनी के कैलाश मंदिर हाथीखाना में शिव भक्त माथा टेकने के लिए उमड़ पड़े। सुबह पांच बजे से भक्त मंदिर में आना शुरू हो गए। रात के समय तक भक्तों ने कतारों में लगकर जलाभिषेक किया और माथा टेककर मन्नतें मांगी। गृहमंत्री अनिल विज ने प्राचीन कैलाश मंदिर हाथीखाना में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके अलावा आउटर लार्जर रोड से मंदिर तक और 12 क्रॉस रोड बिजली बोर्ड कार्यालय से मंदिर तक रोड पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। मंदिर के महंत मनमोहन दास महाराज ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। जिसमें गृह मंत्री अपने परिवार सहित सम्मलित हुए।
गृह मंत्री अनिल विज अपनी नाती वान्या के साथ पवित्र शिवलिंग पर पुष्प अर्पित करते हुए --- फोटो : Ambala