फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने दो परिवारों को हित लाभ संबंधी पत्र सौंपे

विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी की कोविड-19 रिलिंफ स्कीम योजना के अन्तर्गत दो लाभार्थी परिवारों - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम की कोविड-19 रिलीफ स्कीम योजना के अंतर्गत दो लाभार्थी परिवारों को हित लाभ संबंधी पत्र सौंपा। लाभार्थियों में रजनी पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार, उनके पुत्र प्रत्यक्ष कुमार व नयन कुमार और पवन कुमार पति स्वर्गीय सुमन शामिल हैं। इस मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय अंबाला के उपनिदेशक प्रभारी बृजेश, सहायक निदेशक रीता रानी व मैनेजर टीके बजाज भी मौजूद रहें।
विज्ञापन

योजना के तहत अमित की पत्नी रजनी को पुनर्विवाह या जीवनपर्यंत तक हित लाभ मिलेगा। साथ ही उनके बेटे प्रत्यक्ष कुमार को 20 मार्च 2033 व नयन कुमार को 7 जुलाई 2036 तक हित लाभ मिलेगा। इसी प्रकार दूसरे लाभार्थी पवन कुमार को पुनर्विवाह या जीवनपर्यंत तक हित लाभ मिलेगा। इस मौके पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय अंबाला के उपनिदेशक प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 रिलीफ स्कीम योजना 24 मार्च 2020 से आगामी दो वर्षों तक लागू हैं। यह योजना उन आश्रितों के लिए एक बड़ी राहत हैं, जिनके परिवार के सदस्य जो ईएसआई योजना के तहत पहले से ही पंजीकृत थे व कोविड-19 बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें