फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हवालातियों को छोड़कर जा रही गाड़ी की टिपर से टक्कर, दो घायल, दो कैदियों को दवा दिलाकर जा रहे थे

Tue, 30 Jul 2024 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला सिटी से दो कैदियों को दवा दिलाने में बाद जेल छोड़ मुलाजिम गाड़ी से पंचकूला जा रहे थे। 
विज्ञापन
अंबाला में हुआ हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित जटवाड़-फतहेपुर के पास सेंट्रल जेल में हवालातियों को छोड़ वापस पंचकूला जा रही गाड़ी को टिपर ने अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुआ।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दो टिपर एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। तभी एक टिपर ने गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिस के जवान चालक रोहित व हेड कांस्टेबल गनमैन जसविंदर घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए मुलाजिमों को उपचार के लिए रायपुररानी के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से रोहित के सिर में लगी गहरी चोट के चलते पंचकूला अस्पताल में रेफर कर दिया।

पंजोखरा पुलिस में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल गनमैन जसविंदर ने बताया कि उनकी ड्यूटी पंचकूला पुलिस लाइन में हवालाती व कैदियों को कोर्ट में पेश करने व वापस छोड़नी की है। मंगलवार को वो सेंट्रल जेल अंबाला से ही दो कैदियों को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से दवाई दिलवाने में बाद जेल छोड़ वापस पंचकूला जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार टिपर ने सामने से सीधी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें