फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की नकली चाबी बनाकर एक लाख रुपये का घी और रिफाइंड चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद जानकारी देता दुकान मालिक - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गोदाम के ताले की नकली चाबी बनाकर अज्ञात चोर करीब एक लाख रुपये का घी और रिफाइंड चोरी कर ले गए। गोदाम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

स्टोर मालिक करनैल ने बताया कि उसकी दुकान के नजदीक गली में ही उनका गोदाम है। रविवार सुबह वह गोदाम का ताला लगाकर वापस दुकान पर आ गया था। जब रविवार शाम को गोदाम में ताला खोला तो गोदाम से काफी मात्रा में सामान चोरी था। गोदाम से करीब एक लाख रुपये की कीमत का घी, सरसों का तेल, रिफाइंड सहित अन्य सामान गायब मिला।
गोदाम पर ताला लगा हुआ था, चोरों ने नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। करनैल के अनुसार अज्ञात चोरों को सामान ले जाते हुए एक पड़ोसी महिला ने देखा, लेकिन उसने दुकानदार के उपभोक्ता समझकर किसी को कुछ नहीं कहा। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि हर पहलू को गहनता से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें