फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन का झांसा देकर महिला से साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
होम लोन दिलवाने का झांसा देकर शातिर ने महिला से चार लाख 53 हजार की धोखाधड़ी कर ली। इसकी शिकायत महिला ने छावनी थाने में दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उन्हें होम लोन की जरूरत थी। इसी बीच उनके पास पांच लाख रुपये का होम लोन दिलवाने का लिए जोम्स जेम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन

शातिर ने होम लोन दिलवाने का वादा करते हुए सिक्योरिटी के रूप में जेवर रखने की बात कही। मगर, उन्होंने कुछ रुपय सिक्योरिटी के तौर पर रखने के लिए कहा। साथ ही बताया कि उनके पास 50 हजार रुपये नकद और बाकी रुपये डाकखाने में जमा हैं। शातिर ने महिला को डाकखाने तक लाने के लिए ई-रिक्शा भेज दी। साथ ही डाकखाने से रुपये निकलने तक उनके साथ ही खड़ा रहा। उन्होंने डाकखाने से चार लाख तीन हजार रुपये निकलवा लिए।
इसके बाद वह एक निजी बैंक में चले गए। वहां उन्होंने सारे रुपये जमा करवा दिए। शातिर ने एक पर्ची उसे थमा दी और वह वापस आ गई। अगले दिन उन्होंने शातिर को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें