फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम में लगी आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
नारायणगढ़ स्थित फर्नीचर के शोरूम में लगी आग के बाद जला सामान । - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शनिवार की सुबह स्थानीय लोटो चुंगी नाका के निकट एक फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नया फर्नीचर जलकर राख हो गया। सुशील फर्नीचर एंड डेकोरेटस के मालिक सुशील कुमार ने बताया कि उसके फर्नीचर हाउस पर उसका नौकर नवीन कुमार सो रहा था। शनिवार सुबह लगभग चार बजे नवीन कुमार का दम घुटने लगा तो वह हड़बड़ा कर उठा। उसने देखा कि फर्नीचर हाउस में आग लगी हुई है।
विज्ञापन

उसने दुकान के बाहर आकर तुरंत उसे सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे तो आग भड़की हुई थी। शोरूम मालिक के मुताबिक उन्होंने तुरंत दमकल केंद्र की सहायता सेवा पर फोन किया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रह है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
सुशील कुमार ने बताया कि इस आग से उसके शोरूम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग से नया सामान दस डबल बेड, 15 सोफा सैट, लगभग आधा दर्जन गद्दे के जोड़े, सोफा मैटेरियल फोम, नारियल, कपड़ा, स्प्रिंग, प्लाई, प्लाई बोर्ड, माईका, फेविकोल, लकड़ी के कच्चे फ्रेम, मशीनरी और हैंड टूल व पावर टूल आदि जलकर राख हो गए। इस संदर्भ में सुशील कुमार ने थाना नारायणगढ़ में एक लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें