फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों से किसान परेशान, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली कटों से सभी परेशान हैं, परंतु किसानों के लिए बिजली कट किसी आफत से कम नहीं है। इसके कारण किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल बंद हैं और वे फसलों को पानी नहीं दे पा रहे हैं। अब किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसान कई बार बिजली निगम से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्हें इस समय सूरजमुखी और गन्ने की फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। उनके लिए बिजली कट परेशानी का सबब बने हुए हैं। किसानों ने मांग की है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाई जाए ताकि पानी की समस्या से दो चार न होना पड़े।
अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका
बिजली न आने के कारण ट्यूबवेल चल नहीं पा रहे हैं, इस कारण हम किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हमारी ओर से तो कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को कहा भी जा चुका है, परंतु अभी तक भी पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, किसान।
नुकसान झेलना पड़ रहा
पानी न होने के कारण हमारी फसलों को नुकसान हो रहा है, जिस समय फसलों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी दौरान ही फसलों को पानी नहीं मिला। अब इसका सीधा असर फसल की उपज पर पड़ेगा और किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।
- विनोद राणा, किसान।
स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं
हम तो कई बार मांग उठा चुके हैं कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाए, परंतु स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं है। हमारी फसल को काफी नुकसान हो रहा है, बिजली निगम को पानी चलाने के लिए ट्यूबवेल चलाना चाहिए।
- मुनीष, किसान।
विभाग निकाले कुछ हल
बिजली के बिना पानी आना किसी भी हालत में संभव नहीं है। हम तो बिजली की मांग को लेकर एसई कार्यालय से लेकर पावर हाउस तक में गुहार लगा चुके हैं, परंतु स्थिति जस की तस है। विभाग को बिजली की समस्या के निजात के लिए कुछ हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह।
हमारी ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाई जाए।
- वीके बरनवाल, एसई, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें