फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से त्रस्त किसानों का अधोया पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र में बिजली संकट गहराता जा रहा है। पिछले कई दिनों से लग रहे अघोषित कटों से किसानों के साथ-साथ अन्य लोग भी परेशान हैं। वहीं बिजली की आपूर्ति भी शेड्यूल के अनुसार नहीं हो रही है। इससे गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को पावर हाउस अधोया के गेट पर धरना प्रदर्शन दिया। किसानों ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति न होने से उनकी फसलें सूखने के कगार पर हैं। वहीं गांववासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। ऐसे में उनको विशेषकर गृहिणियों को दैनिक कार्य निपटाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, एसडीओ विशाल सैनी ने किसानों को बताया कि कोयले की किल्लत से पावर प्लांट बंद होने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आपूर्ति में शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लगभग तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए राजी हुए।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 2 मई से स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर किसान यूनियन के रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, तरलोचन सिंह ,परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह ,विजय सिंह, मलकीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुधीर सिंह, अक्षय कुमार, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें