फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस एवं बी.पी.एल. परिवारों के छात्रों के दाखिले हेतू ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि नियम 134 ए के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें कक्षा दो से आठ (निशुल्क शिक्षा) एवं 9 और 11 के लिए (फीस सरकारी विद्यालय के अनुसार) ईडब्ल्यूएस एवं बी.पी.एल. परिवारों के छात्र शामिल हैं। इसके लिए लिंक जारी किया गया है, जिस पर 24 नवंबर 2021 तक दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया सुचारु रूप से चालू रहेगी। ये जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस विषय के दृष्टिगत दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी हैं। इन दस्तावेजों में श्रेणी प्रमाण (कोई एक), वैध आय प्रमाण पत्र/ कक्षा प्रथम मजिस्ट्रेट से वैध हलफनामा/ वैध बीपीएल राशन कार्ड, दाखिले के समय पिछले स्कूल का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र शामिल है। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आंगनबाड़ी रिकार्ड, अस्पताल, नर्स रजिस्ट्रर रिकार्ड, माता-पिता द्वारा जन्म तिथि का शपथ पत्र, (अभिभावक प्रमाण कोई एक) से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण (कोई एक) बिजली का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, किराया समझौता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें