फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह, किया मत का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

नारायणगढ़। चुनावी त्योहार में बुजुर्गों का भी उत्साह दिखाई दिया। कोई बेटे तो कोई पोते के साथ पोलिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। इस दौरान 92 साल के बुजुर्ग प्रधवनाथ शास्त्री भी अपने बेटे के साथ पहुंचे। इस दौरान बुजुर्गों को काफी तकलीफ भी हुई, परंतु उन्होंने अपना कर्तव्य समझते हुए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोट डाला। प्रशासन के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। दूसरी ओर, दिव्यांगों ने भी चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने मत का प्रयोग किया। संवाद
वार्ड नंबर 15 के वोटर 67 वर्षीय दर्शन ने बताया कि वह मत का प्रयोग करना अपना कर्तव्य समझते हैं। वह देश के प्रति अपने इस कर्तव्य को निभाने में कभी भी लापरवाही नहीं बरतते हैं।
विज्ञापन

74 वर्षीय निर्मल ने बताया कि वह हमेशा अपने मत का प्रयोग करती हैं। जब भी मौका मिलेगा तो वह हमेशा अपने मत का प्रयोग करते हुए सही प्रत्याशी का चुनाव करेंगी।
70 वर्षीय संतोष ने बताया कि जब तक प्रत्येक वोटर अपने वोट का प्रयोग करना अपना अधिकार नहीं समझेगा तब तक हम सही प्रत्याशी का चुनाव नहीं कर सकेंगे। सभी मतदान करें।
विज्ञापन

लीलावती ने बताया कि चलने में मुश्किल हो रही थी, परंतु यहां पोलिंग बूथ पर रेडक्रॉस द्वारा व्हील चेयर और स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। इसका सभी बुजुर्गों को लाभ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें