फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में दर्द से बुजुर्ग की मौत, गुप्तांग में हवा भरने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहजादपुर निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के गुप्तांग में पंप से हवा भरने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग साहा क्षेत्र में ट्रकों की ग्रेस करने का काम करता था। पेट में अचानक ज्यादा दर्द होने के कारण उसे 31 मई को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां से उसे एक जून को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों को पता चला कि बुजुर्ग के साथ कुछ साथियों ने मजाक किया था और पंप से हवा मार रहे थे। इस दौरान परिजनों ने गुप्तांग में भी पंप से हवा भरने के आरोप लगाए। परिजनों ने मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई। साहा पुलिस ने फिलहाल इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी एसआई अशोक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें