जीएमएन कॉलेज , अंबाला छावनी के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्य डॉ राजपाल सिंह की अध्यक्षता में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें जन संचार और वीडियो प्रोडक्शन के तीनों वर्षों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने दूरदर्शन के परिदृश्य को चित्रों द्वारा दर्शाया । रेडियो एंकर और वीडियो एंकर के साथ फिल्म प्रोडक्शन की तकनीकों में लाइट तकनीक और टेलीविजन के दशक के विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की गई । जनसंचार विभाग के प्रभारी अनिल कुमार यादव और संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने बताया कि हमारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी विकास और जनसंचार विभाग में आए हुए तकनीकों के बदलावों के बारे में महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करना था, ताकि विद्यार्थी हर तरह के कार्यक्रम में अति उत्साह के साथ भाग ले सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ राजपाल सिंह ने रिबन काटकर किया और इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थियों का व्यक्तिगत विकास होता है और उनके ज्ञान व गुणवत्ता में सुधार संभव हो पाता है।