फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिव्यांग की गुहार, दबंगों से घर छुड़ाओ सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के लोक निर्माण विश्राम गृह में शनिवार को जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें अंबाला से जुड़े तीन मामले भी गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष आए। तीनों मामलों के फरियादियों ने गृहमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर की और न्याय की गुहार लगाई। एक दिव्यांग ने दबंगों के कब्जे से मकान छुड़ाने की मांग की। इस पर गृहमंत्री ने तुरंत पुलिस अधिकारी को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं बच्चे को धारदार हथियार से घायल के मामले में भी जांच के निर्देश दिए। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ एकत्रित दिखाई दी।

दिव्यांग की गुुहार, कब्जा सरकार
जनता दरबार में आए दिव्यांग ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से परिजनों के लिए रोटी का जुगाड़ करता है। क्रास रोड नंबर 12 पर उसका मकान है, लेकिन उस पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। साहब कब्जा छुड़वा दें, जिससे कि गुजर-बसर कर सकें। अभी जनों सहित धक्के खाने पड़ रहे हैं। दिव्यांग की गुहार सुनकर गृहमंत्री ने तुरंत अंबाला कैंट के प्रभारी नरेश कुमार को बुलाया और तत्काल मकान से कब्जा हटाने के निर्देश दिए और दिव्यांग को आश्वासन दिया कि उसे न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


सरकारी कर्मी ने किया कब्जा
ऐसा ही कब्जे का दूसरा मामला बब्याल का आया। एक युवती ने बताया कि उसके मामा ने एक सरकारी कर्मी को मकान किराए पर दिया था, जो अब खाली नहीं कर रहा। जबकि मकान की रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज पिता के नाम पर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री ने तुरंत डीएसपी जोगिंदर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कि कब्जा हटवाया जा सके।

बेटे को चाकू मारा, नहीं मिला न्याय
सिटी से आए एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल जाते समय उसके 12 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था और उसे हमलावरों ने धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका बेटा अस्पताल में भी उपचाराधीन रहा, लेकिन पुलिस ने एक छोटी धारा लगाकर मामला दर्ज किया। इससे आरोपी को जमानत मिल गई, जोकि खुलेेआम घूम रहा है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं वो दोबारा उसके बेटे पर हमला न कर दे। बेटा भी स्कूल जाने से डर रहा है। गृहमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो और किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश
यमुनानगर में विवाहिता से दहेज उत्पीड़न और मारपीट मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने यमुनानगर के एसपी को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। महम से आई महिला ने कहा कि उसके पति ने 50 वर्षीय एक महिला के चक्कर में आकर सल्फास खा लिया था, मामले में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस जांच नहीं कर रही। इस पर एसपी को एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। करनाल की महिला से जबरन शादी, पति और अन्य पर दुराचार मामले में आईजी करनाल के नेतृत्व में एसआई गठित करने, पलवल निवासी विवाहिता से ससुराल पक्ष के मारपीट और उसके परिवार को धमकियां देने के मामले में भी एसपी पलवल को केस दर्ज कर एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

नकली आईबी अधिकारी बनकर ठगी की जांच पुलिस कमिश्नर को
सोनीपत में नकली आईबी आफिसर बनकर तीन करोड़ की ठगी मामले में पुलिस कमिश्नर सोनीपत को जांच के निर्देश दिए। चरखी दादरी निवासी चार लोगों से 165 दिनों में पैसों दोगुने करने का झांसा देकर 15 लाख ठगी मामले में आईजी, रोहतक को जांच और मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

इन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश
फरीदाबाद निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी 15 अप्रैल को पंजाब में शादी हुई थी। उसका पति कनाडा है। शादी से पहले ससुराल वालों ने कहा था कि उसे भी कनाडा भेज देंगे, लेकिन आरोपियों ने ससुराल से निकाल दिया। जींद निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का युवक भगा कर ले गया था। महिला थाना पुलिस रोहतक में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गृहमंत्री अनिल विज ने सुनवाई करते हुए एसपी को कॉल करके आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में बहुचर्चित शराब का करोड़ों के कारोबार कारिंदे के नाम पर करने वाला ठेकेदार स्वयं जनता दरबार में पहुंचा। उसने फरियाद लगाई कि उसके खिलाफ गलत मामला दर्ज किया है। इस पर गृहमंत्री विज ने कड़े तेवरों में कहा कि तुम किसी और के नाम पर शराब का कारोबार कर रहे हो और इस मामले में वे कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


रोटी बैंक की ओर से लगाया स्टाल
जनता दरबार के दौरान रोटी बैंक, अंबाला छावनी संस्था की ओर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में फरियादियों के लिए पीने के पानी और चाय की व्यवस्था भी की गई थी। दूर-दूर से आने वाले फरियादियों के लिए संस्था की ओर से हर जनता दरबार में यह व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी परमजीत सिंह और संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें