फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों में ठिठुर रहे लोगों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कड़ाके की ठंड में ठिठुरन झेल रहे बेसहारा लोगों का हालचाल जानने के लिए सोमवार को उपायुक्त विक्रम सिंह रैन बसेरों में पहुंचे। वहां रह रहे लोगों से सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने जरूरतमंदों को कंबल और अन्य सामान बांटे। सलाह दी कि रैन बसेरों को वे अपने घर की तरह साफ-सुथरा रखें। उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसायटी और नगर निगम की ओर से बेसहारा लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव विजयलक्ष्मी और अन्य अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सोमवार देर रात सबसे पहले शहर में अग्रसेन चौक के समीप नगर सेवा सदन में स्थापित रैन बसेरे का दौरा किया। जिला प्रशासन रेडक्रॉस की सचिव ने उपायुक्त को बताया कि यहां 15 से 20 लोग आकर रहते हैं। अन्नपूर्णा कैंटीन से उन्हें भोजन की व्यवस्था करवाई गई है। शहरी परियोजना अधिकारी अनिल राणा ने उपायुक्त को बताया कि जो भी व्यक्ति बाहर रहता है या घूमता है, ऐसे लोगों को यहां रैन बसेरे में लाया जाता है।
इसके बाद उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन अंबाला शहर के नजदीक अस्थायी रूप से हरियाणा रोडवेज की बसों में बनाए गए रैनबसेरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जरूरतमंद लोगों को कंबल, मास्क और अन्य सामान वितरित किए। यहां दो बसों में रैन बसेरे बनाए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके बाद उपायुक्त ने अंबाला छावनी बस स्टैंड के समीप स्थापित रैनबसेरे का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां रह रहे लोगों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जाना। लोगों से पूछा कि कोरोनारोधी वैक्सीनेशन लगवाई है या नहीं। वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को नजदीक के केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाने को कहा। नगर परिषद के सचिव को फ्लैक्स बोर्ड पर लाइट की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, भूपेश, सुनील, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें