फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काटने पर दो भाइयों में विवाद, दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कलालटी गांव में मुस्तर के खाते की जमीन से फसल काटने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। फसल काटने से रोकने पर शिकायतकर्ता दंपती को आरोपियों ने जमकर पीटा। मुलाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार निवासी कलालटी ने बताया कि गांव में उसकी मुस्तर के खाते की 131 कनाल 10 मरले जमीन है। उसने अपने भाई पर उसके हिस्से पर जबरन दावा करने के आरोप लगाए। जिसको लेकर अदालत में केस विचाराधीन है, जिसकी आगामी तारीख 25 मई है। उसके अनुसार उनके मुस्तरे के खाते की जमीन के कुछ हिस्से में गेहूं व गन्ने की फसल खड़ी है। उसके भाई अपने हिस्से की फसल 16 अप्रैल को काट रहे थे। राकेश व उसकी पत्नी ने उन्हें फसल कटाई से रोका तो उन्होंने कहा कि हम अपने हिस्से की फसल काट रहे हैं तुम अपने हिस्से से काट लेना। 17 अप्रैल को राकेश कुमार शाम को पत्नी के साथ गन्ने की फसल काट रहा था तो उसका भाई युधिष्ठिर, उसकी पत्नी सीमा व अभिषेक ने उन्हें धमकी दी। तभी आरोपी का भाई अनिल कुमार व उसका लड़का राहुल एक कार से उतरे व शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया। जिसमें दंपती घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार, अनिल कुमार, युधिष्टर, अभिषेक, राहुल, अमित कुमार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें