फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च्तर शिक्षा निदेशालय ने 16 से आधिकारिक तौर पर किया दाखिले का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मिशन एडमिशन की कड़ी में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग अब 16 अगस्त से ऑनलाइन दाखिले का लिंक जारी कर देगा। हालांकि विभाग के आदेशों के बावजूद शनिवार रात तक विभागीय वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया था। इसीलिए विद्यार्थी शनिवार को भी असमंजस में रहे।
विज्ञापन

निदेशालय द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार दाखिले के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 28 तक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन होगी। दो को पहली मेरिट लिस्ट और 6 तक तक फीस जमा करवा सकेंगे। 8 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। सीटें खाली रही तो 13 से दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा। उधर शहजादपुर के राजकीय महिला कालेज में इस बार भी 480 सीटों पर दाखिले होंगे। शहजादपुर और नारायणगढ़ की बेटियों को इस कॉलेज के बनने से सीधे तौर पर लाभ होगा। यहां पर इस साल यह तीसरा बैच है। तीन साल पहले शुरू हुए इस कॉलेज की खास बात इसका हरा-भरा परिसर और नारायणगढ़ व शहजादपुर दोनों जगह से नजदीकियां हैं। गत वर्ष भी इस कॉलेज में करीब 85 फीसदी से ज्यादा सीटें भर गई थी।
कॉलेज में किस विषय की कितनी हैं सीटें
- बीए- 240
बीकॉम-160
बीएससी नॉन मेडिकल-80
अभी विभागीय वेबसाइट पर निश्चित तौर पर इसकी जानकारी अपडेट नहीं हुई है। निश्चित तौर पर उसे भी जल्द अपडेट कर दिया जाएगा। हालांकि हमारे पास पत्र आ चुका है। 16 से ऑनलाइन दाखिले के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव चौहान, प्रिंसिपल नारायणगढ़ राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें