फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़े एएसआई और कांस्टेबल सहित चार को कुचला, सभी की मौत

Sat, 14 Aug 2021 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला अमृतसर नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने सुबह करीब पांच बजे लाडवा की तरफ से आ रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पीवीआर नंबर 108 मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास करने लगी। 
विज्ञापन
अंबाला में विलाप करता मृतक नरेश का बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह करीब पांच बजे अंबाला सिटी में कार और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीवीआर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों सहित चार लोगों को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इनमें से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पुलिस पीसीआर पर तैनात एएसआई नसीब सिंह और उसके ड्राइवर कांस्टेबल बलविंदर सिंह सहित कुरुक्षेत्र के लाडवा के रहने वाले दो व्यक्ति शामिल हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला अमृतसर नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने सुबह करीब पांच बजे लाडवा की तरफ से आ रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पीवीआर नंबर 108 मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बनाने का प्रयास करने लगी। 

इस दौरान एएसआई नसीब सिंह कार चालक को एक साइड में लेकर उसे समझाने लगा जबकि कॉन्स्टेबल बलविंदर सिंह वाहनों को दूसरी तरफ से निकलने का रास्ता दिखाने लगा। अभी यह मामला पूरी तरह से निपटा भी नहीं था कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार गति से आए ट्राले ने दोनों पुलिसकर्मियों व कार सवार व्यक्तियों जो उस समय सड़क पर खड़े थे, को कुचल दिया। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर ले जाया गया जहां पर दोनों पुलिसकर्मियों व एक अन्य को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि करीब एक घंटे के उपचार के बाद चौथे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी: विज 
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि शनिवार को अंबाला में हुए हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को निर्धारित मानदंडों के तहत नौकरी दी जाएगी। सरकार दोनों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देगी। उन्होंने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए टैंकर और ट्रक चालकों को एक लाइन में चलने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। एसएसपी हामिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से बताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें