अंबाला के छावनी इलाके घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने खुद के द्वारा ही पानी फैंककर आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में इनोवा गाड़ी का बोनट और गाड़ी वरना का बम्पर जल गया।
अंबाला के छावनी के पूजा विहार में घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक धुंआ निकलते हुए लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने खुद के द्वारा ही पानी फैंककर आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसे रंजिशन जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसे में इलाका पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। आग लगने की घटना बुधवार करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
महेश नगर पुलिस को कार मालिक ने दी शिकायत, रंजिशन लग रहा मामला, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
महेश नगर थाने में दी शिकायत में पूजा विहार निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी दो गाड़ियां इनोवा व वरना को अपने घर की बाहर ही खड़ी करता है। रोजाना की तरह वह अपनी कारों को घर के बाहर खड़ी करके गया था। रात को अचानक शोर मचा तो वह घर से बाहर निकले। कारों में लगी आग को समय रहता बुझा लिया लेकिन इस दौरान दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में इनोवा गाड़ी का बोनट और गाड़ी वरना का बम्पर जल गया। स्थानीय लोगों ने किसी को आग लगाते हुए नहीं देखा, इसलिए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।