फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचिंग के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, नकदी व चेन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला।
विभिन्न मामलों में पुलिस ने स्नेचिंग के आरोप में दो को काबू किया है। इनकी निशानदेही पर चोरीशुदा चेन व नकदी भी बरामद हुई हैं। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला निवासी महेशनगर अंबाला छावनी ने 15 जुलाई 2017 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने उसका पर्स छीन लिया। इस पर्स में उसका मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चैक बुक, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड व नकद राशि थी। इसी प्रकार एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला निवासी गांव झरमड़ी थाना लालड़ू जिला मोहाली पंजाब ने 29 जुलाई 2017 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने रायमार्केट अंबाला छावनी बैंक रोड़ पर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। सीआईए 2 पुलिस ने इन दोनों मामलों में कैंट के रवि व राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
फेसबुक पर अभद्र भाषा, मामला दर्ज
अंबाला। पुलिस ने फेसबुक पर अभद्र भाषा लिखने व लाइव वीडियो भेजने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। थाना सदर अंबाला में शिकायतकर्ता अमन सूद निवासी पुराना डाकघर थाना सदर अंबाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी आशीष गुप्ता ने फेसबुक के माध्यम से अभद्र शब्दों का प्रयोग कर लाइव वीडियो भेजने का अपराध किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें