फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में पैर पर गाड़ी चढ़ाने के बाद की मारपीट, पिस्टल से किया हवाई फायर, 15-20 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मौके पर महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित गांव रामगढ़ माजरा में पैर पर गाड़ी चढ़ाने के बाद झगड़ा हो गया। क्रेटा गाड़ी सवार बदमाशों ने पहले सड़क किनारे कार से उतरकर बातचीत कर रहे रामगढ़ निवासी प्रवीण के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। जैसे ही मनसिमरनजीत सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने बहस शुरू कर दी और पिस्तौल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते बच गया और गोली गाड़ी के शीशे पर लगी। इस बीच पिस्तौल का बट बदमाश ने सिर पर मार दिया। हमले में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मनसिमरनजीत सिंह की शिकायत पर दीपक सहित 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनसिमरनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद खून से लथपथ हालत देखकर बदमाशों ने समझौता करना चाहा। इस दौरान गांव के ही करनैल सिंह, गुरविंद्र सिंह, अमनप्रीत सिंह हमारी तरफ से अभी बात ही कर रहे थे कि दीपक सहित 15-20 बदमाशों ने दोबारा झगड़ा शुरू करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीण को भी बदमाशों ने पीटा। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही महेश नगर थाना सहित सीआईए वन व टू की टीम मौके पर पहुंची। टाइल्स फैक्टरी के पास घटना स्थल का टीम ने मुआयना किया और बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस की टीम को मौके से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ। पुलिस ने खोल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें