फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर बंटी ने मिशन अस्पताल में साथी गप्पू को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन अस्पताल परिसर में गैंगेस्टर बंटी कौशल ने शनिवार की शाम फायरिंग कर अपने ही एक पुराने साथी अमन उर्फ गप्पू को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं अस्पताल के भीतर भी उसने एक फायर किया, लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फिल्मी स्टाइल में अस्पताल गेट को वाहन से टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार अंबाला सिटी के फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल में दाखिल एक महिला से गैंगेस्टर बंटी कौशल शनिवार शाम को मिलने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बंटी उस दौरान बहुत गुस्से में दिखाई दे रहा था। उसने महिला के निजी रिश्तेदार पर छावनी की रामकिशन कॉलोनी निवासी अमन उर्फ गप्पू को मिशन अस्पताल बुलाने के लिए दबाव बनाया, जिस पर महिला ने गप्पू को फोन कर अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचने पर बंटी कौशल और गप्पू के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। अस्पताल में दोनों के बीच हो रही मारपीट के दौरान गैंगेस्टर बंटी कौशल गप्पू को घसीटते हुए ओपीडी से बाहर ले गया, जहां पर उसने गप्पू पर फायरिंग करते हुए चार गोलियां दागी। पुलिस की मानें तो गप्पू को तीन गोलियां लगी जिस कारण गप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। गप्पू को एक गोली सिर में लगी और दो छाती व अन्य हिस्से में लगी।
वारदात के तुरंत बाद ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन

अपराधिक मामलों के चलते गैंगेस्टर बंटी को अदालत से उम्रकैद की सजा हो चुकी है। बहरहाल बंटी पैरोल पर जेल से बाहर चल रहा था। इसी दौरान उसने मिशन अस्पताल में अपने सहयोगी रहे गप्पू की शनिवार को हत्या कर दी।
गैंगेस्टर बंटी कौशल ने जब गप्पू की हत्या की वारदात को अंजाम दिया तो अस्पताल कर्मियों ने डर के मारे मुख्य दरवाजे बंद कर दिए, लेकिन आरोपी बंटी ने फिर ओपीडी में दाखिल होने के उद्देश्य से दरवाजे व शीशे तोड़ दिये। इसके बाद उसने अस्पताल में दाखिल महिला व उसके रिश्तेदार से मारपीट की।
हत्या की वारदात के बाद भी अस्पताल में घुसकर आरोपी ने एक फायर किया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान दहशत में दो स्टाफ नर्सें बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार बंटी ने पिस्तौल से अंदर भी एक फायर किया था, लेकिन गोली फर्श को तोड़ते हुए निकल गई। उसके बाद बंटी कौशल अपनी स्कार्पियो गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचा और टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस वारदात की सूचना मिशन अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही शहर भर में नाकाबंदी कर गैंगेस्टर बंटी कौशल की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन देर शाम तक वह पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें