अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से वीरवार को रिहायशी कॉलोनी में चल रही अवैध रूप से चल रही दूध की डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम पूरे दलबल के साथ रिहायशी क्षेत्र में चल रही दूध की डेयरियों में पहुंची और डेयरी संचालकों को डेयरियों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान कई डेयरी संचालकों ने टीम का विरोध भी जताया लेकिन नगर निगम टीम के सामने उनकी एक न चली। डेयरी संचालकों ने खतौली व कांवला स्थित डेयरी कांप्लेक्स में दूध की डेयरियों को शिफ्ट किया गया। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र ने बताया कि जब तक नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी दूध की डेयरियों को खतौली कांवली क्षेत्र की डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट नहीं किया जाता। तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अगर इसके बाद भी कोई डेयरी संचालक रिहायशी क्षेत्रों में डेयरी चलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।