फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों संग गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से छावनी स्टेशन पहुंची युवती संदिग्ध हालात में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। परिजनों संग फैजाबाद से छावनी स्टेशन पहुंची युवती संदिग्ध हालात में गायब हो गई। मामले की जानकारी परिजनों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी थाने में मौजूद युवती के पिता राज कुमार मौर्य निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह गांव कोराह फैजाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को उसकी बेटी उसके ससुर के साथ गंगा-सतलुज ट्रेन से छावनी स्टेशन पर सुबह लगभग 7 बजे उतरी थी। स्टेशन पर लगे कैमरों में भी यही नजर आया। लेकिन इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। न तो वह घर पहुंची और न स्टेशन पर मिली। युवती के पिता राज कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पहले भी मई 2021 में वह किसी को बिना बताए जीरकपुर से घर के लिए चली थी और बीच रास्ते गायब हो गई थी। इस दौरान भी कड़ी मशक्कत के बाद बेटी शाहाबाद के एक मंदिर से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें