फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर तक पूरा करें छावनी रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे स्वागत द्वार का निर्माण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन स्वागत द्वार का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश उपायुक्त विक्रस सिंह ने दिए हैं। शनिवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने कैंप ऑफिस में नगर निगम के चीफ इंजीनियर व संबंधित निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीफ इंजीनियर महिपाल सिंह से इस निर्माण कार्य के तहत क्या-क्या कर लिया गया है और क्या-क्या कार्य शेष हैं, इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी के प्रतिनिधि को स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य से संबंधित जो भी निर्माण सामग्री की उपलब्धता है, उसे समय रहते उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने एजेंसी को यह भी कहा कि वे आगे किए जाने वाले इस कार्य से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। चीफ इंजीनियर ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि स्वागत द्वार से संबंधित कार्य में पहले की अपेक्षा तेजी आई है। साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए इस कार्य को और तीव्रता प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि अंबाला छावनी में गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की चल रही विभिन्न परियोजनाओं में स्वागत द्वार भी शामिल है। वे भी इस विषय को लेकर समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं। इसीलिए संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

2.48 करोड़ की लागत से बन रहा है स्वागत द्वार
चीफ इंजीनियर महिपाल सिंह ने बताया कि छावनी रेलवे स्टेशन के सामने दो करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्वागत द्वार पर धौलपुर स्टोन को चारों तरफ लगाया जाएगा। सुंदर और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। साथ में फाउंटेन भी बनाया जाएगा। स्वागत द्वार की आकृति धनुष जैसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें