फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से अटका डिपो होल्डरों का कमीशन, नहीं बांटेंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। करीब छह महीने पहले बराड़ा के फूड इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। फूड इंस्पेक्टर की कारगुजारी के कारण हलका मुलाना के डिपो होल्डरों को करीब दो साल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं बांटने का कमीशन नहीं मिला है। इसे पाने के लिए हलका मुलाना, बराड़ा, उगाला के लगभग 70 डिपो होल्डर विभागीय दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से उनका बकाया कमीशन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिपो होल्डरों ने कोरोना काल से लेकर अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जितना भी राशन बांटा है, उन्हें उसका कमीशन नहीं मिला है। जिसको लेकर डिपो होल्डरों में सरकार के प्रति नाराजगी है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2022 तक का कमीशन कॉन्फेड के खाते में आ चुका है। बराड़ा, मुलाना व उगाला के डिपो होल्डरों को छोड़कर अन्य डिपो होल्डरों को मिल भी चुका है। ऐसे में डिपो होल्डरों ने अब राशन न बांटने का मन बना लिया है। डिपो होल्डरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनका बकाया कमीशन विभाग ने नहीं दिया तो हलका मुलाना का कोई भी डिपो होल्डर राशन नहीं बांटेगा। वहीं, अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि गिरफ्तार फूड इंस्पेक्टर से जब तक रिकवरी नहीं हो जाती तब तक कमीशन अटका रहेगा।
बता दें कि 8 दिसंबर 2021 को बराड़ा फूड इंस्पेक्टर विनोद दुबे को विजिलेंस की टीम ने एक डिपो होल्डर से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

डिपो होल्डरों को पिछले दो सालों से उनका कमीशन नहीं दिया गया है। ऐसे में उनके घर का गुजारा कैसे होगा। इस बारे में कोई भी अधिकारी नहीं सोचता। हम दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। अधिकारियों से पूछा जाए कि क्या वे केवल एक महीने का वेतन छोड़ सकते हैं।
- भूपेंद्र सिंह, प्रधान, डिपो होल्डर यूनियन
मेरे पास केवल बराड़ा का एरिया है। मुलाना व उगाला मेरे पास नहीं है। कमीशन न मिलने से परेशान डिपो होल्डर उनसे मिलने आए थे, लेकिन कॉन्फेड का पुराने इंस्पेक्टर विनोद दुबे से कुछ लेन-देन बकाया था। इसी के चक्कर में डिपो होल्डरों का कमीशन रुका हुआ है।
-राहुल यादव, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
मुलाना के डिपो होल्डरों की कमीशन तो इसी हफ्ते में ट्रांसफर हो जाएगी। बराड़ा व उगाला के डिपो होल्डर का कमीशन रिकवरी के कारण रुका हुआ है। जैसे ही डिपो होल्डर की रिकवरी कन्फर्म होती है, कमीशन ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हेड क्वार्टर से अप्रैल माह में एक साल की कमीशन ही आई है।
विज्ञापन

- अपार तिवारी, डीएफएससी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें